Posts

Showing posts with the label Online Property In India

एयरपोर्ट प्रभावितों के लिए बनेगा स्मार्ट विलेज

Image
ग्रेटर नोएडा : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभावित ग्रामीण का जेवर बांगर में पुनव्र्यवस्थापन किया जाएगा। इसके लिए 48 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामीणों को जिस जगह पर बसाया जाएगा, उसे स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शहर की सभी सुविधाएं वहां उपलब्ध होंगी। इसे विकसित करने की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को सौंपने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Jewar International Airport ) के लिए छह गांव रोही, बनबारीवास, दयानतपुर, किशोरपुर, पारोही, रन्हेरा की 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जमीन अधिग्रहण के साथ ही तीन गांवों के 36 सौ परिवार एयरपोर्ट से प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को जेवर बांगर में बसाने की योजना है। इसके लिए जिला प्रशासन जेवर बांगर की 48 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। सोशल इंपेक्ट एसेसमेंट एसआइए रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसे अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन जेवर एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण की तरह इस बार ग्रामीणों की आपत्ति नहीं ली जाएगी। सीधे जमीन अधिग्रहण व मुआवजा कार्य होगा। जेवर बांगर मे...

Jewar International Airport : Electricity will be available from Jahangirpur sub station

Image
नियाल ने पत्र भेजकर विकासकर्ता कंपनी से पूछी एयरपोर्ट की बिजली जरूरत जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जहांगीरपुर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होगी। एयरपोर्ट के निर्माण एवं संचालन के लिए बिजली की मांग का आकलन करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड (नियाल) की ओर से विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को पत्र भेजा गया है। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) के अधिकारियों के साथ दोनों कंपनियों के अधिकारियों की एक बैठक हो चुकी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का समय नजदीक आता जा रहा है। विकासकर्ता कंपनी मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट निर्माण के लिए जरूरी ढांचागत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट के लिए जिले में मौजूदा बिजली ढांचे से ही आपूर्ति की जाएगी। जहांगीरपुर में 765 केवी का सब स्टेशन है। इससे एयरपोर्ट तक सीधे बिजली लाइन बिछाई जाएगी। नियाल की ओर से विकासकर्ता कंपनी को पत्र भेजकर पूछा गया है कि एयरपोर्ट के निर्माण क...

एक रनवे पर जेवर एयरपोर्ट से शुरू होगी व्यावसायिक उड़ान

Image
ग्रेटर नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक रनवे के साथ हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी। 2022-23 में एयरपोर्ट से पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू करने का लक्ष्य है। विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी एयरपोर्ट निर्माण के लिए जल्द सर्वे कार्य शुरू करेगी। विकासकर्ता कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Noida International Airport ) कंपनी (नियाल) के अधिकारियों से कई जानकारी मांगी है। शासन स्तर पर पिछले दिनों हुई दोनों कंपनियों के अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी मांगी गई। विकासकर्ता एवं उसकी एसपीवी स्पेशल परपज व्हीकल कंपनी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस होने के बाद एयरपोर्ट का शिलान्यास अगले माह होने की संभावना जताई जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में दो रनवे का निर्माण होगा। लेकिन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान तय समय 2022-23 से शुरू करने के लिए एक रनवे से हवाई जहाज उड़ान भर सकते हैं। इसे देखते हुए विकासकर्ता कंपनी की योजना पहले एक रनवे का निर्माण कार्य पूरा करने की है। इसके बाद ही दूसरे का कार्य शुरू होगा। पहले रनवे के साथ ही टर्मिनल बिलिं्ड...

बजट में जेवर एयरपोर्ट के लिए दिए 2000 करोड़

Image
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : योगी सरकार के चौथे बजट में एनसीआर सहित पश्चिमी उप्र वासियों की उम्मीदें भी साकार हुईं। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ( Noida International Airport ) निर्माण की दिशा में सरकार ने तत्परता दिखाई और दो हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है। वहीं, दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (रैपिड रेल) के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट रखा है। आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए 286 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसी तरह मेरठ से प्रयागराज तक 637 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। वहीं, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद व शाहजहांपुर में इलेक्टिक बसों का संचालन होगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी पश्चिम उप्र की कई मुरादें पूरी हुई हैं। सहारनपुर राज्य विवि के लिए 20 लाख और अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के लिए 70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था और की गई है। चिकित्सा क्षेत्र में...

जेवर एयरपोर्ट को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति

Image
लखनऊ : गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट ने एक और अहम बाधा पार कर ली है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने गुरुवार को पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने की पुष्टि की। जेवर एयरपोर्ट ( Jewar Airport ) एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसके निर्माण संबंधी कामकाज देखने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का गठन किया है। इस एयरपोर्ट के बनने से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। रोजगार और व्यापार बढ़ने के साथ ही निवेशक भी आएगा। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान वर्ष 2023-24 में शुरू होनी है। कंपनी को एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की तिथि से तीन वर्ष के भीतर पहले चरण का काम भी पूरा करना है। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 29 नवंबर 2019 को फाइनेंशियल बिड खोली थी। इसमें ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने सबसे अधिक प्रति पैसेंजर दिए जाने वाले प्रीमियम की बोली 400.97 रुपये लगाई थी। सबसे ऊंची बोली लगाने के कारण इस कंपनी का चयन...

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Image
लखनऊ : एशिया के दूसरे सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Jewar International Airport ) का विकास तेज गति से कराने के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के अफसरों को कई जरूरी निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल के पास नागरिक उड्डयन विभाग भी है। यह एयरपोर्ट प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के अधिकारियों को बुलाकर इस प्राजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इस एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन कर चुकी है। इससे इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित Courtesy:-  https://epaper.jagran.com/epaper/05-feb-2020-241-noida-edition-noida-page-9.html#

मास्टर प्लान पर इसी सप्ताह होगी बैठक

Image
ग्रेटर नोएडा : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मास्टर प्लान को लेकर इसी सप्ताह बैठक होगी। विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी (नियाल) के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। यह बैठक मंगलवार को हो सकती है। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए यमुना प्राधिकरण को भेजा जाएगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Jewar International Airport) के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा.लि. नाम से एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) कंपनी का गठन हो चुका है। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी व एसपीवी कंपनी ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस के लिए भारत सरकार में आवेदन कर दिया है। विकासकर्ता कंपनी एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया में है। इसके मद्देनजर इसी माह के पहले सप्ताह में बैठक बुलाई गई है। इसमें ज्यूरिख व नियाल दोनों के अधिकारी शामिल होंगे। मास्टर प्लान के विभिन्न ¨बदुओं पर विचार किया जाएगा। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। फेंसिंग कार्य चल रहा है। मास्टर प्लान तैयार होने पर इसे यमुना प्राधिकरण के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जेवर...

UP govt, Zurich International form new agency to develop, operate Jewar airport

Image
A special purpose vehicle has been formed on the lines of Delhi Intentional Airport Limited (DIAL) in order to start work at the Jewar airport project. Officials said the newly formed Yamuna International Airport Private Limited (YIAPL) will get security clearances from the ministry of home affairs by January 31, 2020, paving way for construction at the site immediately. The YIAPL will be responsible for the development and the operations of the Noida International Greenfield Airport at Jewar. The special purpose vehicle will have directors from the Uttar Pradesh civil aviation department, Noida International Airport Limited and Zurich International AG—the concessionaire selected for developing the Jewar airport. On January 1, 2020, the project monitoring and implementation committee had asked Zurich International AG, to form a special purpose vehicle by January 31, 2020. The committee had also fixed January 31,2020 as the deadline for getting security clearances f...

Jewar to be world's 5th largest airport; Yogi government set up Yamuna International Airport

Image
Lucknow: The Government of Uttar Pradesh has formed 'Yamuna International Airport Private Limited' company to make Asia's second-largest international airport at Jewar in Greater Noida. With its formation, the construction work of the airport is expected to be accelerated. Chief Minister Yogi Adityanath's office has given information about this through a tweet. After this, the government spokesman said in a statement that the Yogi government of Uttar Pradesh is going to overtake China to make Asia's second-largest airport at Jewar. With the construction of this airport, the economy of Uttar Pradesh will get new momentum. Employment and business will increase, as well as investors will also move towards Uttar Pradesh. <!  The statement said that Jewar Greenfield International Airport will boost industrial development in Uttar Pradesh as well as bring industrial development to a new level. The government is expected to earn more than one lakh 10 tho...

ग्रेनो में आए बिना जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी मेट्रो

Image
ग्रेटर नोएडा : जेवर एयरपोर्ट मेट्रो को सीधे नोएडा सेक्टर 142 से जोड़ा जा सकता है। यमुना प्राधिकरण इसके लिए जल्द ही दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) को डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप सकता है। 142 से बोटेनिकल गार्डन को मेट्रो से जोड़ने का भी प्रस्ताव है। इसके निर्माण से जेवर एयरपोर्ट आइजीआइ एयरपोर्ट से मेट्रो से जुड़ जाएगा। जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी देने के लिए यमुना प्राधिकरण ने डीएमआरसी से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई थी। इसके तहत नॉलेज पार्क दो एक्वा मेट्रो स्टेशन से यमुना एक्सप्रेस वे के समानांतर हरित क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रैक बनाने का सुझाव दिया गया था। मेट्रो निर्माण की धनराशि जुटाने के लिए इस रिपोर्ट को शासन को भेजा गया था। इसी बीच जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए एक नए रूट पर विचार शुरू हो गया है। इसके तहत नोएडा के सेक्टर 142 से सीधे जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना है। यह रूट एक्सप्रेस वे के दूसरी ओर नोएडा के सेक्टरों से होकर सीधे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगा। 142 सेक्टर से बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो ट्रैक के निर्माण का भी प्...

Total land needed for Jewar airport Phase 1 to be acquired by Jan 23

Image
The Gautam Budh Nagar administration, on Wednesday, said it will complete the job of taking physical possession of 1,239.14 hectares, needed to build phase-1 of the Noida International Greenfield Airport, by January 23. A team of Zurich Airport International AG met officials of NIAL and UP civil aviation department to discuss the project. “We only need to take physical possession of the remaining 72.42 hectares from farmers of six villages—Ranhera, Parohi, Rohi, Kishorpur, Dayanatpur, and Banwaribas—as they have refused to give land for the project. As per Section 76/77 of Land Act, 2013, we have deposited ₹179.54 crores in the tribunal from where farmers can collect the compensation. As per rules, we have started taking possession of this land and we will finish the job by January 23, 2020,” sub-divisional magistrate Abhay Kumar Singh, nodal officer of land acquisition for Jewar airport, said. Once the administration takes physical possession of the land, it will be ha...

Land compensation to farmers disbursed for phase 1 of Jewar airport project

Image
“Farmers have already collected the land compensation for 1,075.95 hectares of the total 1,239.14 hectares. The compensation for the remaining land has been deposited with the land acquisition, rehabilitation and resettlement tribunal, set up in the district as per Section 76/77 of the resettlement Act, 2013. As per the section, the administration has the power to deposit the compensation amount, of farmers who are not accepting their money against their land, with the tribunal,” Abhay Kumar Singh, subdivisional magistrate, the official in charge of the airport land acquisition, said. The administration has deposited ₹179.54 crores with the tribunal and now the administration will start taking physical possession of the remaining land from January 15. “As per law, the administration can deposit with the tribunal the compensation to farmers who refuse to take the money. This can be done once over 80% of the total land required is acquired. We have fixed a target of takin...

अब जेवर तक पहुंचेगी यीडा सिटी की मुख्य सड़क

Image
ग्रेटर नोएडा : कानूनी दाव-पेंच सुलझने के बाद ग्रेटर नोएडा से जेवर तक सड़क की चौड़ाई का रास्ता साफ हो जाएगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने तक सड़क की चौड़ाई साठ मीटर तक बढ़ाकर सौ इसे जेवर तक तैयार कर दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर ग्रेटर नोएडा से जेवर को जोड़ने के लिए साठ मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। 23 किमी लंबी सड़क में मात्र 16 किमी का ही अभी तक निर्माण हो सका है। रबूपुरा जेवर के बीच करीब सात किमी सड़क का निर्माण कानूनी दाव-पेंच में फंसा है। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए साठ मीटर चौड़ी सड़क को सौ मीटर करने का प्रस्ताव है, लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा होने के कारण चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव भी फिलहाल ठंडे बस्ते में है। प्राधिकरण जमीन का विवाद सुलझने का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद सड़क को जेवर तक बनाने के साथ चौड़ाई सौ मीटर करने का काम शुरू हो जाएगा। सड़क के जेवर तक बनने से स्थानीय लोगों के लिए जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी तैयार हो जाएगी। साठ मीटर सड़क यीडा सिटी का मुख...

जेवर एयरपोर्ट की 25 हेक्टेयर जमीन पर लिया कब्जा

Image
ग्रेटर नोएडा : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 25 हेक्टेयर जमीन पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कब्जा लेकर यमुना प्राधिकरण को सौंप दिया। इसी के साथ प्रशासन जेवर एयरपोर्ट की 88.29 फीसद जमीन यमुना प्राधिकरण को सौंप चुका है। जिन किसानों की जमीन पर प्रशासन ने शुक्रवार को कब्जा लिया है। वह पहले ही मुआवजा उठा चुके हैं। प्रशासन ने शेष किसानों से भी जल्द मुआवजा उठाकर कब्जा देने की अपील की है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए किशोरपुर, दयानतपुर, रन्हेरा, रोही, पारोही, बनबारीवास गांव की जमीन अधिगृहीत की जा रही है। 1334 हेक्टेयर जमीन में 1239 हेक्टेयर जमीन किसानों की है, जिसका अधिग्रहण जिला प्रशासन ने किया है। इसमें से 992 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन अक्टूबर में कब्जा लेकर यमुना प्राधिकरण को सौंप चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शेष बीस फीसद जमीन का अधिग्रहण कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रन्हेरा, किशोरपुर व पारोही गांव में 25 हेक्टेयर जमीन पर किसानों से कब्जा लिया। किसान इस जमीन का मुआवजा पहले ही उठा चुके हैं। प्रशासन ने कब्जे मे...

Jewar Inter National Airport: जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए तैयार हो रहा फंडिंग पैटर्न

Image
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) से वापस उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को भेजी जाएगी। यूपीएमआरसी जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए फंडिंग पैटर्न तय करेगा। फंडिंग पैटर्न तय होने पर मेट्रो परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी देने के लिए यमुना प्राधिकरण ने डीएमआरसी से डीपीआर तैयार कराई थी। डीएमआरसी ने एक्वा लाइन मेट्रो के नॉलेज पार्क दो स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने पर रिपोर्ट दी है। प्राधिकरण ने मेट्रो के लिए फंडिंग पैटर्न तय करने को शासन को डीपीआर भेजी थी। शासन ने इस रिपोर्ट को एनएमआरसी को अध्ययन व फंडिंग पैटर्न तय करने के लिए भेजा था। हालांकि सरकार ने प्रदेश में विकसित होने वाली मेट्रो परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को नोडल एजेंसी बना रखा है। इसलिए यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर को एनएमआरसी से लेकर यूपीएमआरसी को भेजने का आग्रह किया है, ताकि मेट्रो के लिए फं¨...

Uttar Pradesh: Business hub to come up on 500 acres near Jewar airport

Image
GREATER NOIDA: Nearly 500 acres of land in Sector 29 along the Yamuna Expressway will be used for turning the area around the upcoming Jewar airport into a Business Hub . The project includes a 200-acre textile hub that could give a boost to the ailing garments industry in the city. It will also house a handicraft park and an expo mart in the same facility. The apparel park will have space for about 300 shops and is looking to attract investment worth Rs 3,000 crore, as well as tourists. The cluster would act as a common facility for sale and export of furniture, hard goods, apparels, garments, fashion goods as well as jewelry items. On Saturday, the Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) declared that the process to identify a consultant for the Textile Hub , being developed in consultation with Noida Apparel Export Cluster, has been initiated. Tenders will be floated soon, officials said. The project is expected to come up next year...

जेवर एयरपोर्ट के साथ किसानों का भी होगा विकास: डा. अरुणवीर सिंह

Image
जेवर एयरपोर्ट की बिड प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, शिलान्यास कब तक ? देखिये, जेवर एयरपोर्ट के विकासकर्ता का चयन हो चुका है। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने सबसे अधिक बोली लगाकर बिड जीती है। कंपनी को कंडीशनल लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी कुछ औपचारिकताएं हैं, जो पूरी होनी जरूरी हैं। ज्यूरिख एयरपोर्ट कंपनी जेवर एयरपोर्ट के लिए भारत में एक कंपनी का गठन कर उसे पंजीकृत कराएगी। उसे सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेना होगा। इसमें कुछ समय लगेगा। जहां तक एयरपोर्ट के शिलान्यास का सवाल है, यह मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार तय करेगी। 2023-24 में व्यवसायिक उड़ान शुरू करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी (नियाल) एयरपोर्ट का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करेगी। जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं? जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी सबसे अहम है। एयरपोर्ट पहुंचना जितना आसान व आरामदेह होगा, एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या उतनी ही अधिक होगी। इसलिए एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के विभिन्न विकल्पों पर काम हो रहा है। मेट्रो भी एक विकल्प है। इसके लिए राइट्स से रिपोर्ट तैयार करा...

सड़क से हवा तक जेवर-आइजीआइ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का सुझाव

Image
दोनों एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए राइट्स ने मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट पर सौंपी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा : आइजीआइ (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को वाया तुगलकाबाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जा सकता है। तुगलकाबाद से नोएडा सेक्टर 142 को मेट्रो से जोड़ने के लिए 15 किमी लंबे ट्रैक के निर्माण की जरूरत होगी। नॉलेज पार्क दो एक्वा लाइन स्टेशन से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मेट्रो की डीपीआर पहले ही यमुना प्राधिकरण डीएमआरसी से तैयार करा चुका है। राइट्स ने आइजीआइ एयरपोर्ट से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी देने के लिए इस रूट का सुझाव दिया है। दोनों एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए सड़क व हैलीकाप्टर सेवा का भी सुझाव दिया है। रैपिड ट्रेन से कनेक्टिविटी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने अव्यवहारिक बताया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2023-24 में व्यावसायिक हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शुरुआत में सालाना एक करोड़ बीस लाख यात्री जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलने का अनुमान है। सबसे अधिक यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर समेत एनसीआर से होंगे। आइजीआइ एयरपोर्ट समेत ...

जेवर एयरपोर्ट के लिए कटेंगे छह हजार पेड़, लगेंगे 60 हजार पौधे

Image
ग्रेटर नोएडा : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए छह हजार पेड़ों को काटा जाएगा। इन पेड़ों के कटने से हुई पर्यावरण की क्षति की भरपाई के लिए दस गुना पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण व उसकी देखभाल की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। पौधारोपण यमुना प्राधिकरण क्षेत्र व वन विभाग की जमीन पर होगा। यमुना प्राधिकरण ने वन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। इस जमीन पर लगे छह हजार पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग ने शर्तों के साथ दी है। हालांकि पेड़ों की कटाई का काम जेवर एयरपोर्ट की डीपीआर तैयार होने पर होगा। छह हजार पेड़ों के कटने से पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। काटे जाने वाले पेड़ों के एवज में दस गुना यानि साठ हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे तीस हेक्टेयर जमीन पर लगाए जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ने पौधारोपण के लिए जमीन चिन्हित की है। यह पौधे प्राधिकरण के हरित क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्राधिकरण क्षेत्र में खाली पड़ी वन विभाग की जमीन पर भी पौधारोपण होगा। वन विभाग तीन साल तक पौधों की देखभाल भी ...

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : एग्रीमेंट से पहले होगा सिक्योरिटी क्लीयरेंस

Image
जासं, ग्रेटर नोएडा: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कंसेशन एग्रीमेंट करने से पहले की विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सिक्योरिटी क्लीयरेंस (सुरक्षा जांच) की जाएगी। रक्षा मंत्रलय से क्लीन चिट मिलने के बाद ही विकासकर्ता कंपनी के साथ एग्रीमेंट होगा। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट  के निर्माण के लिए विकासकर्ता कंपनी के रूप में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी का चयन हो चुका है। कंपनी ने प्रति यात्री 400.97 रुपये की बोली लगाकर यह बिड जीती है। प्रदेश कैबिनेट ने विकासकर्ता कंपनी को कंडीशनल लेटर ऑफ अवार्ड जारी करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी (नियाल)को अधिकृत कर दिया है। लेकिन विकासकर्ता कंपनी के साथ कंसेशन एग्रीमेंट साइन होने से पहले उसकी सुरक्षा जांच की जाएगी। कंपनी को सुरक्षा जांच के लिए नियाल में आवेदन करना होगा। नियाल कंपनी के आवेदन को रक्षा मंत्रलय भेजेगा। मंत्रलय की जांच में कंपनी को क्लीन चिट मिलने के बाद विकासकर्ता कंपनी के साथ कंसेशन एग्रीमेंट साइन किया जाएगा। करीब तीन माह में जेवर एयरपोर्...